भूमिगत तने के रूपांतरण से संबंधित महत्वपूर्ण प्रश्नोत्तर
प्रश्न 1. प्रकन्द क्या है?, प्रकन्द क्या होता है? , प्रकन्द की परिभाषा एवं उदाहरण बताये ?, प्रकंद का अर्थ एवं उदाहरण , Rhizome in Hindi
उदाहरण- अदरक, हल्दी, केला
प्रश्न 2. कन्द क्या है?, कन्द क्या होता है? , कन्द की परिभाषा एवं उदाहरण बताये ?, कन्द का अर्थ एवं उदाहरण , Tuber in Hindi
उत्तर- कन्द :- यह भूमिगत रूपान्तरित तना है जो कि भोजन संचय के कारण फूल जाता है। इसकी पर्वसन्धियों पर छोटी कलिकाएँ पायी जाती हैं जिन्हें आँखें (Eyes) कहते हैं। आँख युक्त कन्द को जमीन में गाड़ने पर अनुकूल परिस्थितियों में कलिकाएँ बड़ी होकर नए पादप का निर्माण करती हैं।
उदाहरण- आलू , आर्टिचोक
प्रश्न 3. शल्क कन्द क्या है?, शल्क कन्द क्या होता है? , शल्क कन्द की परिभाषा एवं उदाहरण बताये ?, शल्क कन्द का अर्थ एवं उदाहरण , Bulb in Hindi
उत्तर- कंद :- ये भूमिगत संघनित तने होते हैं, जिनके ऊपर एक या अधिक कलिकाएँ पायी जाती हैं। अनुकूल परिस्थितियों में ये कलिकाएँ निकलकर नये पौधे का निर्माण करती हैं। शल्क कन्द में जितनी कलिकाएँ होती हैं, उतने ही वायवीय पादप का निर्माण होता है।
उदाहरण - प्याज , लहसुन
प्रश्न 4. घनकंद क्या है?, घनकंद क्या होता है? , घनकंद की परिभाषा एवं उदाहरण बताये ?, घनकंद का अर्थ एवं उदाहरण , Corn in Hindi
उत्तर- घनकंद :- ये भूमिगत, अशाखित तथा फूले हुए तने होते हैं जिनके ऊपर वृत्ताकार गाँठें पाई जाती हैं। इन गाँठों पर कलिकाएँ उपस्थित होती हैं जो बड़ी होकर नए पादप का निर्माण करती हैं।
उदाहरण- अरबी, अमोर्फोफ़ैलस आदि।
प्रश्न 5. उपरिभूस्तारी क्या है?, उपरिभूस्तारी क्या होता है? , उपरिभूस्तारी की परिभाषा एवं उदाहरण बताये ?, उपरिभूस्तारी का अर्थ एवं उदाहरण , Runners in Hindi
उत्तर- भूस्तारी :- ये पतले तथा हरे तने होते हैं जो भूमि के ऊपरी सतह के सहारे क्षैतिज वृद्धि करते हैं। इनसे एक नियमित अन्तराल पर जमीन के अन्दर जड़ें तथा ऊपर की ओर पत्तियाँ निकलती हैं। तने के पर्व से टूटने पर ये स्वतन्त्र रूप से वृद्धि करते हैं।
उदाहरण- दूब घास, सेन्टेला
प्रश्न 6. अन्तः भूस्तारी क्या है?, अन्तः भूस्तारी क्या होता है? , अन्तः भूस्तारी की परिभाषा एवं उदाहरण बताये ?, अन्तः भूस्तारी का अर्थ एवं उदाहरण , Suckers in Hindi
ये पतली भूमिगत शाखाएँ होती हैं। जिनका विकास वायवीय तने के आधार भाग से होता है। ये कुछ दूरी तक भूमिगत वृद्धि करने के पश्चात् नये वायवीय तनों का निर्माण करती हैं। टूटने के पश्चात् ये स्वतन्त्र पौधे बन जाते हैं।
उदाहरण- -पोदीना, क्राइसेन्थीमम
प्रश्न 7. भूस्तारी क्या है?, भूस्तारी क्या होता है? , भूस्तारी की परिभाषा एवं उदाहरण बताये ?, भूस्तारी का अर्थ एवं उदाहरण , Stolon in Hindi
उत्तर- भूस्तारी :- ये विशेष प्रकार के क्षैतिज वृद्धि करने वाले तने होते हैं। इनमें पर्वसन्धियों से अपस्थानिक जड़ें निकलती हैं। इन्हीं पर्वसन्धियों से नये पौधों का निर्माण होता है।
उदाहरण-स्ट्राबेरी
प्रश्न 8. भूस्तारिका क्या है?, भूस्तारिका क्या होता है? , भूस्तारिका की परिभाषा एवं उदाहरण बताये ?, भूस्तारिका का अर्थ एवं उदाहरण , Offset in Hindi
उत्तर- भूस्तारीका :- ये केवल एक पर्व वाले उपरिभूस्तारी होते हैं जो मुख्यतया जलीय पौधों में पाए जाते हैं। पर्व से तने के टूटने पर ये नए पौधे का निर्माण करते हैं।
उदाहरण – जलकुम्भी, पिस्टिया